{"_id":"607b28e28ebc3e8d177237aa","slug":"drinking-water-supply-will-be-once-for-three-days-dhampur-news-mrt534930490","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति एक बार होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति एक बार होगी
विज्ञापन
तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति एक बार होगी
कालागढ़। तीन दिनों के लिए एक ही समय में पेयजल आपूर्ति किए जाने की तैयारी सिंचाई विभाग ने की है। कुछ हिस्सों को सुबह तो कुछ को दोपहर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रामगंगा बांध परियोजना के 232 कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। कालागढ़ में पेयजल आपूर्ति को लेकर विभाग के सामने भारी समस्या आ गई है। कालागढ़ में पेयजल आपूर्ति के लिए नई कॉलोनी में नलकूप संख्या एक एवं चार स्थापित किए गए हैं। अवर अभियंता गगनदीप के अनुसार पेयजल की समस्या न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। कालागढ़ में पेयजल जनता तक पहुंचाने के लिए एक ऑपरेटर एवं एक वॉल खोलने वाले कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है। सुबह से नई कॉलोनी एवं नई कॉलोनी बाजार में तथा दोपहर बाद केंद्रीय कॉलोनी, लक्कड़ घाट, पुराना कालागढ़, इस्लाम नगर बाजार एवं पुराना कालागढ़ कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति किए जाने के निर्देश मौजूद कर्मियों को दे दिए गए हैं।