फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drinking water pipeline will be renovated with Rs 3.5 crore.

Bijnor News: साढ़े तीन करोड़ से होगा पेयजल पाइप लाइन का जीर्णोद्धार

Fri, 03 Apr 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline will be renovated with Rs 3.5 crore.
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना की नई कॉलोनी में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इससे यहां रहने वालों को दूषित पानी आने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


रामगंगा बांध परियोजना के निर्माण के दौरान 1960 के दशक में अधिकारियों व कर्मियों के लिए नई कॉलोनी में आवासीय परिसर बनाया गया था। तब से इन आवासों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। अनेक वर्षों से विभागीय कर्मचारी यूनियन दूषित पेयजल आने की शिकायत विभाग से करते आ रहे हैं, जिसको लेकर सिंचाई विभाग ने नई कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के सुधार के लिए जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। मुख्य पाइप लाइन लोहे के पाइप और ब्रांच लाइनें पीवीसी पाइप की लगाई जा रही हैं। आवासों पर ओवरहेड टैंक व फिटिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

ईई बृजेश कुमार का कहना है कि इस जीर्णोद्धार पर 3.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए टेंडर किया गया है। काम नियमों से हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नलकूपों से होती है पेयजल आपूर्ति

रामगंगा बांध परियोजना की आवासीय कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप संख्या एक व चार बने हैं। इनसे पानी आवासों में जा रहा है। यह पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। जिसकी वजह से मामला जिलाधिकारी के समक्ष भी उठ चुका है। स्थानीय जनता शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed