फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Ambedkar's statue was installed on village community land, but the administration removed it.

Bijnor News: ग्राम समाज की भूमि पर लगाई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, प्रशासन ने हटवाई

Sun, 01 Mar 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue was installed on village community land, but the administration removed it.
नहटौर। क्षेत्र के ग्राम अमीनाबाद में ग्राम समाज की भूमि पर शुक्रवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। पता लगने पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। राजस्व विभाग की ओर से बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को लेकर दस महिलाओं सहित 19 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

प्रतिमा लगाने की सूचना पर नायब तहसीलदार राजकमल, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, गोविंद सिंह, लेखपाल रीना, ब्रह्म कुमार रवि, शुभम कुमार, वंदना के अतिरिक्त सीओ अभय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने प्रतिमा हटाने की कार्रवाई शुरू की तो कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। विरोध के बावजूद पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा हटवा दी गई। साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जिस भूमि पर प्रतिमा स्थापित की गई, वह राजस्व अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है। उधर, लेखपाल रीना की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed