फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DPRO will solve the problems of village heads

ब्लॉक प्रमुख के हस्तक्षेप से प्रधानों का आंदोलन दो दिन के लिए स्थगित

Wed, 30 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
DPRO will solve the problems of village heads
डीपीआरओ कराएंगे ग्राम प्रधानों की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल डीपीआरओ और बीडीओ से मिला। आश्वासन के बाद ग्राम प्रधानों ने खंड कार्यालय का कामकाज ठप रखने का निर्णय वापस ले लिया।

ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल डीपीआरओ, बीडीओ और एडीओ पंचायत से मिला। ग्राम प्रधानों ने शासन के जनवरी 2019 के शासनादेश जारी होने के बावजूद अनुषांगिक और यात्रा भत्ता दिए जाने में ग्राम पंचायत सचिवों की भूमिका पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को बीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी कर ग्राम पंचायत सचिवों की मनमानी का विरोध किया था। प्रधान संघ प्रतिनिधियों ने बुधवार की प्रात: बीडीओ विजयपाल यादव, एडीओ पंचायत राकेश कुमार के समक्ष मुद्दा उठाया। बाद में ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के नेतृत्व में बिजनौर पहुंचकर जिला पंचायतराज अधिकारी को प्रकरण से अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी ने एक अप्रैल को प्रात: 11 बजे नजीबाबाद तहसील पहुंचकर ग्राम प्रधानों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। ग्राम प्रधानों ने दो दिन के लिए विरोध आंदोलन वापस ले लिया। ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत चौधरी, खुर्शीद अहमद, धीर सिंह, मो. इरफान, सुखवीर सिंह सहित कई ग्राम प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed