फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dowry Harassment Cases: Women Thrown Out of Homes, Given Triple Talaq in Meerut

मानवता शर्मसार: कहीं बेटी होने पर सजा, कहीं निसंतान होने का दर्द, दहेज के लिए मारपीट कर तीन तलाक

Sat, 18 Apr 2026 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 11:11 AM IST
सार

मेरठ में दहेज उत्पीड़न के दो मामले सामने आए हैं। एक महिला को बेटी पैदा होने पर प्रताड़ित किया गया, जबकि दूसरी महिला को निसंतान होने पर पीटकर घर से निकाल दिया गया और तीन तलाक दे दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dowry Harassment Cases: Women Thrown Out of Homes, Given Triple Talaq in Meerut
महिला उत्पीड़न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। एक महिला को बेटी पैदा होने के बाद प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जबकि दूसरी महिला को संतान न होने के कारण मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। दोनों मामलों में महिलाओं को तीन तलाक देने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड : कोर्ट नहीं लाए जाएंगे मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल, वीडियो कॉन्फ्रेंस में ही पूछे जाएंगे सवाल, ये बनी वजह 

विज्ञापन

पहली घटना: बेटी पैदा होने पर बढ़ी प्रताड़ना
पहला मामला खैरनगर का है, जो देहली गेट थाना क्षेत्र में आता है। पीड़िता शमरीन खान ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले दिल्ली निवासी मोहम्मद मोइन से हुई थी।

शादी के बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता का कहना है कि अक्तूबर 2025 में आरोपी पति ने पांच लाख रुपये न देने पर तीन तलाक देने की धमकी दी। पुलिस ने पति मोहम्मद मोइन और सास आकिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दूसरी घटना: संतान न होने पर घर से निकाला
दूसरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है। हापुड़ रोड निवासी साजिदा ने बताया कि उसका निकाह 11 वर्ष पहले शामली निवासी शहजाद से हुआ था।

महिला के अनुसार शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं हुई, जिसके कारण पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति ने पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर अप्रैल 2026 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति शहजाद, जेठानी नसरीन, देवर जाकिर, साबिर और आबिदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी मेरठ ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed