फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Door to door survey started in Jhalu, SDM encamped

झालू में घर-घर सर्वे शुरू, एसडीएम ने डाला डेरा

Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Door to door survey started in Jhalu, SDM encamped
झालू में घर-घर सर्वे शुरू, एसडीएम ने डाला डेरा
विज्ञापन

झालू। नगर में 45 दिनों में 100 मौतों का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और आशाओं को व निगरानी समिति के सदस्यों को नगर में बीमार मरीजों का सर्वे कर मेडिकल किट पहुंचाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कस्बा झालू में एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक व हल्दौर सीएचसी प्रभारी डॉ. मदन पाल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एसडीएम ने आशाओं को घर-घर जाकर बुखार पीड़ित का सर्वे करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को करने की पुष्टि होगी, उसको जांच कर होम आइसोलेशन कर उपचार कराया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मदन पाल ने नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में एक बैठक कर आशाओं व निगरानी समिति के सदस्यों को नगर में सर्वे कर बीमार मरीजों को किट उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए हैं। नगर के अभिषेक, सुमित, मोहम्मद हासिम, कामेंद्र, अहसान ने बताया कि अधिकांश आंगनबाड़ी नगर से बाहर रहती हैं। तथा फोन पर ही कार्य पूरा कर अधिकारियों को अवगत कराती हैं। तथा नगर में आना गवारा नहीं करती।
विज्ञापन

झालू में निरीक्षण किया गया और वहां मृतकों को लेकर सत्यापन किया जा रहा है। वार्डों में घर-घर जांच कराई जा रही है और बीमार लोगों को दवाई वितरण चल रहा है। मृतकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। किस बीमारी से मौत हुई, उसके कारण तलाशे जा रहे हैं - विक्रमादित्य मलिक, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed