फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Donor will be arranged, platelets will cost Rs 24 thousand

Bijnor News: डोनर की व्यवस्था हो जाएगी, प्लेटलेट्स के लगेंगे 24 हजार

Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Donor will be arranged, platelets will cost Rs 24 thousand
- एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने 24 हजार रुपये में किया प्लेटलेट्स का सौदा
विज्ञापन

- बिजनौर के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी का ऑडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बुखार का प्रकोप है। ऐसे में मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही है। इसके चलते मरीजों को जंबो पैक चढ़ाए जा रहे हैं। बिजनौर के निजी अस्पताल के कर्मचारी का ऑडियो वायरल हो रही है। इसमें वह तीमारदार से प्लेटलेट्स के लिए 24 हजार रुपये देने की बात कर रहा है।

बिजनौर के एक निजी अस्पताल की ऑडियो वायरल हो रही है। इसमें तीमारदार अस्पताल के कर्मचारी से प्लेटलेट्स की जानकारी ले रहे हैं। कर्मचारी ने तीमारदार को बताया कि प्लेटलेट्स के 24 हजार रुपये लगेंगे। क्योंकि 14 हजार रुपये मशीन से निकालने के हैं और 10 हजार रुपये ब्लड डोनेट करने वाला लड़का लेगा। उससे मैने कहा कि जानने वाले हैं, कम ले लेना।
विज्ञापन

ऑडियो में तीमारदार कह रहा है 10 हजार रुपये तो ज्यादा हैं। गरीब आदमी हूं, थोड़ा कम करा दीजिए। इसके बाद कर्मचारी ने कहा कि मैंने लड़के से ब्लड डोनेट करने के लिए बात कर ली है। वह आठ रुपये लेने की बात कह रहा है। इससे कम नहीं लिए जांएगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निजी अस्पतालों में प्लेटलेट्स के नाम पर तीमारदारों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटलेट्स के 24 हजार रुपये होने की अगर कोई ऑडियो वायरल हो रही है। तो मामले की जांच कराई जाएगी। तय मानकों से अधिक पैसे नहीं ले सकते हैं। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed