फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   dono samudayon mein durian hui kam

दोनों समुदायों के बीच दूरियां हुई कम

Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
dono samudayon mein durian hui kam
ढकौला में समझौते के बाद चबूतरा बनाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के गांव ढकौला में प्रशासनिक स्तर पर अमन-चैन बरकरार रखने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। शनिवार को आला अधिकारियों के साथ नेताओं ने दोनों समुदायों के बीच दूरियों को कम करने के लिए सभी को बैठाकर वार्ता की। गांव में शांति कायम करने के लिए सभी के बीच आपसी सहमति बनी। उधर, गांव ढकौला में प्रशासनिक अधिकारियों और दूसरे समुदाय की मौजूदगी में प्राचीन कुएं पर चबूतरे का निर्माण किया गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रशासन ने कहा कि शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


गांव ढकौला में पिछले कई दिनों से दो समुदायों के बीच धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर बिना अनुमति के निर्माण करने की शिकायत पुलिस से की थी। ग्रामीणों के मुताबिक एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों पर डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए गांव छोड़ने का फैसला कर लिया था। अपने मकानों पर मकान बिकाऊ तक लिख डाला था। 
विज्ञापन


गांव छोड़ने के एलान पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी उमेश श्रीवास्तव व भाजपा के कई नेता भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर दोनों समुदायों के बीच समझौता करा दिया गया। समझौते के मुताबिक हिंदू समुदाय के लोगों ने प्राचीन कुएं का भराव करते हुए उसके चबूतरे का निर्माण कराया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एएसपी देहात डॉ धर्मवीर सिंह, सीओ धामपुर अशोक कुमार, एसडीएम धामपुर सतेंद्र कुमार सिंह व मुस्लिम समाज के भी कई लोग मौजूद रहे। गांव में शांति का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed