{"_id":"65146f9b9a1c6f4cd70bb368","slug":"donating-blood-is-beneficial-will-provide-relief-from-serious-diseases-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-11645-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रक्तदान करना फायदेमंद, गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रक्तदान करना फायदेमंद, गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगेगा रक्तदान शिविर
-मेडिकल अस्पताल में एक अक्तूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रक्तदान करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आप एक ब्लड यूनिट रक्तदान करके कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। हृदय से लेकर शुगर, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को मेडिकल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा।
रक्तदान करने से शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। रक्तदान करना बहुत जरूरी है। रक्तदान करने से सबसे पहले तो दिल स्वस्थ रहता है। ह्दयघात होने की संभावना कम रहती है। अब लोगों में रक्तदान करने को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। युवा वर्ग रक्तदान करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह और जागरूकता के आधार पर लोग रक्तदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों में युवा वर्ग, स्कूली छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाने में लगे हैं। रक्तदान करने में 20 से 40 वर्ष के युवा, पुरुषों की भागीदारी अधिक है। जिले की महिलाएं भी रक्तदान करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।
-- --
रक्तदान करने के 21 दिन बाद बन जाता है नया खून : डॉ. आरएस वर्मा
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा का कहना कि रक्तदान करने से सेहत अच्छी रहती है। रक्तदान करने के 21 दिन के अंदर उतना नया खून बन जाता है। इसलिए रक्तदान करें। शरीर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। रक्तदान करने के कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं हैं।
विज्ञापन
-- --
एक ब्लड यूनिट से चार मरीजों का होता है फायदा-
चिकित्सकों के मुताबिक एक ब्लड यूनिट चार मरीजों के काम आता है। एक ब्लड यूनिट से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो को अलग-अलग किया जा सकता है। जिस मरीज को जिस चीज की भी जरूरत हो, उसे वह दी जा सकती है। इसलिए रक्तदान करके जरूरतमंदों की जिंदगी बचाएं।
-- --
रक्तदान करने के फायदे-
- दिल की बीमारी का कम होना
-रक्तचाप, शुगर का खतरा कम होना
- रक्त की सभी जांचें निशुल्क होना
-नई रक्तकणिकाओं के बनने से शरीर में नई ऊर्जा बने रहना
-- --
रक्तदान से पहले ये भी जानिए-
-तीन महीने के अंतराल पर ही करें रक्तदान
-एक बार में लिया जाता है 350 मिलीग्राम खून
-एक यूनिट ब्लड से मिलता है प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो