फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Domestic worker dies during engagement ceremony

Bijnor News: सगाई कार्यक्रम के दौरान घरेलू कार्य करने वाले की मौत

Sat, 31 Jan 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Domestic worker dies during engagement ceremony
रेहड़। गांव केहरिपुर में एक परिवार में सगाई कार्यक्रम के दौरान घर में काम करने वाले चिरंजी उर्फ फौजी (45) पुत्र उमराव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के पूर्व प्रधान मुख्तियार सिंह के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। गांव का ही चिरंजी उर्फ फौजी पिछले कुछ दिनों से पूर्व प्रधान के यहां घरेलू काम कर रहा था। जसपुर मंडप में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शाम को सभी लोग घर आ गए। वहां घर पर डीजे आदि का कार्यक्रम रखा गया था। मृतक के भाई महावीर सिंह ने बताया कि शाम करीब पौने आठ बजे मुख्तियार सिंह ने उनके घर आकर बताया कि चिरंजी को अचानक चोट लग गई है। उनसे घर चलने को कहा। चिरंजी का पुत्र अनिकेत एवं भतीजा सुमित जब वहां पहुंचे तो उसे खाट पर लेटा रखा था। उसके सिर में चोट थी तथा उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि दोनों किशोरों के साथ भी अभद्रता की गई। सूचना पर सीओ एवं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्तियार सिंह का कहना है कि नशे की अधिकता के कारण गिर जाने से चिरंजी के सिर में आई चोट के कारण उसकी मौत हुई है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

उधर, सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई महावीर ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed