{"_id":"63ea494249882a5b8b0d03b5","slug":"dogs-will-be-controlled-bijnor-news-c-14-1-116954-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बिजनौर- आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को किया जाएगा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बिजनौर- आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को किया जाएगा काबू
Mon, 13 Feb 2023 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
- प्रजनन को नियंत्रण करने के लिए किया जाएगा टीकाकरण
- जिले में पहली बार बिजनौर पालिका ने शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर पालिका ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को काबू में करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। कुत्तों का टीकाकरण और बधियाकरण कराया जाएगा। पालिका ने आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ इस संबंध में एक अनुबंध किया है।
एक आवारा कुत्ते ने 25 लोगों पर हमला करते हुए घायल कर दिया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिजनौर पालिका ने समस्या से निपटने के लिए खाका तैयार कर लिया है। जिसके तहत कुत्तों का टीकाकरण और बधियाकरण कराया जाएगा। पालिका ने आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ इस संबंध में एक अनुबंध किया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने संस्था अध्यक्ष डॉ. संध्या रस्तोगी को अनुबंध पत्र सौंपा। यह संस्था बिजनौर शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों का टीकाकरण कराएगी। कुत्तों को पकड़ा जाएगा, बधियाकरण और टीकाकरण करने के बाद उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां से ये पकड़े थे।
- पालतू कुत्तों का भी रहेगा लेखा जोखा
संस्था के सहयोग से शहर में पालतू कुत्तों का सर्वे कराया जाना है। किस व्यक्ति ने कौन सी नस्ल का कुत्ता पाल रखा है और किस गली-मोहल्ले में कितने कुत्ते हैं, यह भी सर्वे किया जाना है। इसके बाद इन कुत्तों का लेखा जोखा रिकार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन:: कुत्तों के प्रजनन को नियंत्रण के लिए टीकाकरण किया जाएगा, बधियाकरण भी होगा। जिसके लिए अनुबंध किया गया है। पालतू कुत्तों का सर्वे और लेखा जोखा रखा जाएगा। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी पालिका बिजनौर