फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dogs bit 23 people, including seven women, in a village.

Bijnor News: कुत्तों ने एक गांव की सात महिलाओं समेत 23 लोगों को काटा

Tue, 17 Feb 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dogs bit 23 people, including seven women, in a village.
अफजलगढ़/कासमपुर गढ़ी। ब्लाॅक क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आवारा कुत्तों ने 23 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें एक ही गांव की सात महिलाएं शामिल हैं। उनका सीएचसी-पीएचसी पर एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को आवारा कुत्तों ने गांव खिजरपुर में विद्या, सर्वेश, मीनाक्षी, नमन, सपना, अनीता व जसवंती को काटकर कर घायल कर दिया। इसके अलावा कुत्तों ने गगन सुआवाला, तरुणा अफजलगढ़, गायत्री सलावतनगर, वंश मुरलीवाला, सलमान अफजलगढ़, कर्तव्य पर्वतपुर, संदीप सुआवाला, केशव न्यादरी, लोकेंद्र अलियारपुर को काटकर घायल कर दिया। दूसरी ओर, कासमपुरगढ़ी क्षेत्र में नरायन निवासी मानियावाला, सावेज कासमपुरगढ़ी, अमन बादीगढ़, तुलसी कादराबाद, आयुषी कासमपुरगढ़ी, रिजवान सादकपुर व आरिफ जिक्रीवाला को काटकर घायलकर कर दिया। पीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्वेश निराला तथा सीएचसी के फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने बताया कि कुत्तों के काटने पर घबराए नहीं। पहले घाव को आधा घंटा साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। फिर 24 घंटे के भीतर नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पहुंच कर एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाएं। उन्होंने झाड़-फूंक न कराकर सरकारी अस्पताल में ही उपचार कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed