फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dogs attacked and injured six people including two children

Bijnor News: कुत्तों ने दो बच्चों सहित छह पर हमला कर किया घायल

Sun, 29 Jun 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked and injured six people including two children
अफजलगढ़ में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा गणेश। संवाद
अफजलगढ़/कासमपुर गढ़ी। आवारा कुत्तों ने क्षेत्र में दो बच्चों सहित छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों का एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर सीएचसी-पीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार को कुत्तों ने गांव नरायनवाला निवासी गनेश (4) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया। वहीं कुत्तों ने सुआवाला निवासी हंशिका (11) तथा मुरली वाला निवासी रोशनी (65) पर हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया। गनेश की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, कासमपुरगढ़ी में आवारा कुत्तों ने उदयपुर निवासी सईद (54) उदयपुर, कासमपुर गढ़ी निवासी रोहित (48) तथा हसनपुर निवासी महीपाल (28) पर हमला कर घायल कर दिया। तीनों घायलों का पीएचसी कासमपुरगढ़ी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया।

अफजलगढ़ में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा गणेश। संवाद

अफजलगढ़ में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा गणेश। संवाद

अफजलगढ़ में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा गणेश। संवाद

अफजलगढ़ में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा गणेश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed