फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dog that used to circumambulate the temple was brought back to the village after treatment

Bijnor News: इलाज के बाद गांव लाया गया मंदिर की परिक्रमा करने वाला कुत्ता

Thu, 05 Feb 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dog that used to circumambulate the temple was brought back to the village after treatment
नगीना। क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में स्थित नंदलाल देवता महाराज के मंदिर में परिक्रमा करने वाले कुत्ते को इलाज के लिए ले कर गए ट्रस्ट संचालक 19 दिन बाद बुधवार की शाम उसे लेकर गांव पहुंच गए। ट्रस्ट संचालक का दावा है कि कुत्ता अब पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन

नगीना- बढ़ापुर मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिर में परिक्रमा करने वाले कुत्ते को पिछले माह 17 जनवरी को प्रेम पथ एनिमल शेल्टर ट्रस्ट के अश्वनी चित्रांश अपनी टीम के साथ इलाज के लिए पहले नोएडा तथा बाद में दिल्ली ले गए थे। पिछले 19 दिनों के दौरान दोनों बड़े अस्पतालों में कुत्ते की सभी तरह की जांच व इलाज होता रहा। अश्वनी चित्रांश ने बताया कि वह कुत्ते को लेकर अपनी टीम व नोएडा में स्थित शेल्टर के संचालक संजय महापात्रा के साथ बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम नंदपुर स्थित मंदिर परिसर में पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुत्ते की देखभाल की जिम्मेदारी गांव के ही अश्वनी सैनी को देते हुए उन्हें उसे गोद दिया गया व जरूरी औपचारिकता पूरी कराई गई है। उन्होंने बताया कि अश्वनी सैनी को बता दिया गया है कि कुत्ते के पालन पोषण के लिए जो जरूरी नियमावली है, उसका उन्हें पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed