{"_id":"6876a32bf6d1eb841003b154","slug":"doctors-are-asking-patients-for-external-medicines-bijnor-news-c-27-1-bij1027-154801-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डॉक्टर मरीजों से मंगा रहे बाहरी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डॉक्टर मरीजों से मंगा रहे बाहरी दवाइयां
Wed, 16 Jul 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में स्टॉक के बारे में जानकारी लेते निरीक्षण करने पहुंची टीम के सदस्य डॉ स
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों के साथ चिकित्सकों द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इतना ही नहीं, चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवाई लिख रहे हैं। जबकि, उससे संबंधित दवाई अस्पताल में उपलब्ध है। यह शिकायत सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज से औचक निरीक्षण करने पहुंची दो सदस्य टीम से कही।
शासन की ओर से महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण करने के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रोफेसर संजीव कुमार एवं प्रोफेसर तनवीर बानो को नामित किया गया। मंगलवार को टीम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले टीम इमरजेंसी पहुंची। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक और स्टॉफ नर्स के पर्याप्त संख्या में नहीं होनी की बात कही।
इसके बाद सिटी स्कैन का निरीक्षण किया। मनकक्ष, सर्जरी ओपीडी का निरीक्षण करते हुए टीम अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे कक्ष की ओर पहुंची। यहां भी टीम को संतोषजनक स्थिति मिली।
विज्ञापन
वहीं, निरीक्षण के समय दिव्यांग शौचालय बंद मिला। फार्मेसी के निरीक्षण में दवाई सही से काटने के बारे में निर्देशित किया। मेडिसिन वार्ड में दवाइयों का स्टॉक मेंटेन करने के बारे में बताया गया। इसके अलावा वार्ड में कूड़ेदान नहीं मिला। जिसकी वजह से टीम को वार्ड में गंदगी मिली। साथ ही सर्जरी वार्ड में अप्रैल माह के बाद से दवाई का स्टॉक मेंटेन नहीं मिला।
टीम को आईसीयू में भर्ती नहीं मिला एक भी मरीज- निरीक्षण करने आई टीम को अस्पताल में बने आईसीयू वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला। जिसके चलते टीम ने स्टाफ से पिछले कुछ महीनो में भर्ती मरीजों की डिटेल भी मांगी। जबकि, अस्पताल में चिकित्सकों की खूब भरमार है। इसके बावजूद गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती करने के बजाय मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।