फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctor's funeral performed in Moradabad

मुरादाबाद में हुआ चिकित्सक का अंतिम संस्कार

Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor's funeral performed in Moradabad
मुरादाबाद में हुआ चिकित्सक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव नावका निवासी कोरोना संक्रमित चिकित्सक की मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में मंगलवार शाम उपचार के दौरान मौत होने के बाद मृतक चिकित्सक का मुरादाबाद में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नोडल अधिकारी रजनीश कुमार के अनुसार चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को अपनी मां तथा कंपाउंडर सहित एक अन्य की कोरोना जांच कराई थी। रविवार को चिकित्सक उनकी माता व कंपाउंडर की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार को कंपाउंडर को उपचार के लिए स्वाहेड़ी व चिकित्सक व उनकी माता को टीएमयू भेज दिया गया था। मंगलवार की शाम चिकित्सक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। चिकित्सक की मौत से परिजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल के बीच कोविड 19 की सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार सुबह चंद लोगों के बीच परिजनों ने मुरादाबाद में ही लोकोशेड स्थित श्मशान घाट पर चिकित्सक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed