फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctor posted at Kadarabad PHC

Bijnor News: कादराबाद पीएचसी पर हुई चिकित्सक की तैनाती

Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Doctor posted at Kadarabad PHC
कादराबाद। गांव कादराबाद स्थित पीएचसी में अमर उजाला में मेरी आवाज कॉलम में खबर प्रकाशित होने के बाद तीन दिन के लिए चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। तीन दिन अलग-अलग चिकित्सक रोगियों का उपचार करेंगें।
विज्ञापन

गांव कादराबाद स्थित पीएचसी में काफी समय से कोई चिकित्सक नही था। महज फार्मासिस्ट व स्वीपर ही पीएचसी पर मौजूद थे। मेरी आवाज सुनो कॉलम के अंतर्गत अमर उजाला में इसकी पड़ताल की गई। खबर प्रकाशित होते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी कासमपुर गढ़ी सर्वेश निराला ने संज्ञान लेते हुए पीएचसी कादराबाद में तीन दिन के लिए अलग-अलग चिकित्सक की तैनाती की है।
विज्ञापन

इसमें सप्ताह में चिकित्सक जैद प्रत्येक सोमवार, अंकित कुमार सिसोदिया बुधवार तथा डॉ. मोहित कुमार कुमार प्रत्येक शुक्रवार को मरीजों का उपचार करेंगे। चिकित्सक की तैनाती के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्वेश निराला ने बताया कि तीन दिन के लिए अलग अलग चिकित्सकों की तैनाती की गई। इस संबंध में उच्चाधिकारियों की भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed