फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not unnecessarily leave the house: CMO

बेवजह बुजुर्ग घर से बाहर न निकले : सीएमओ

Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Do not unnecessarily leave the house: CMO
बेवजह बुजुर्ग घर से बाहर न निकले : सीएमओ
विज्ञापन

बिजनौर। बिना किसी लक्षण के कोरोना वायरस अब हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने वैसे तो सभी आयु वर्ग विशेषकर बुजुर्ग लोगोें से खास सावधानी बरतने और खानपान पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। कहा वर्तमान में वायरल बुखार का मौसम चल रहा है, इसे कोरोना से न जोड़ें।

हल्की बीमारी होने मात्र से ही कोरोना वायरस बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है। इसलिए बेवजह घर से बाहर न जाएं। बिना मास्क के कदापि न रहें। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब बिना लक्षण के ही कोरोना मरीज काफी तेजी के साथ निकल रहे हैं। इस वक्त सबसे अधिक खुद का ध्यान रखना बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। बुजुर्ग लोगों को इस अवस्था में कुछ न कुछ बीमारी होती है। ऐसे में कोरोना वायरस जल्दी अटैक करता है। युवाओं की अपेक्षा बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए अपनी विभिन्न सामान्य बीमारियों के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा अवश्य लें। कहा मौजूदा समय में वायरल बुखार और जुकाम की समस्या हर आयु वर्ग के लोगों को हो रही है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह ऋतु परिवर्तन पर हर साल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed