फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not let children use mobile unnecessarily

बच्चों को अनावश्यक न करने दें मोबाइल का प्रयोग

Wed, 27 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do not let children use mobile unnecessarily
बच्चों को अनावश्यक न करने दें मोबाइल का प्रयोग
विज्ञापन

चांदपुर। लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन में सीओ सुनीता दहिया ने मातृ शक्ति से अपने बच्चों को मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग न करने देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम अध्यक्ष आभा सिंह, सीओ सुनीता दहिया, उर्वशी कर्णवाल, जिला प्रमुख विद्या भारती ललित ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कृतिका, आराध्या, परिधि, पाखी, मानवी, छवि, अक्षरा कौशिक, काव्या, राधिका, कनिका, परी वर्मा, श्रीयांशी गर्ग ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उर्वशी कर्णवाल ने बालक-बालिका के विकास में माता की भूमिका को सर्वोपरि बताया। ललित ने विद्या भारती का उद्देश्य एवं आवश्यकता के बारे में बताया। रीतू बाला ने बालक की आदर्श दिनचर्या पर विचार व्यक्त किए। सीओ सुनीता दहिया ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें, अपने बच्चों को मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग न करने दें। यदि दुपहिया वाहन का प्रयोग आपके बच्चे करते हैं तो बिना हेलमेट के घर से बाहर न जाने दें। विकास त्यागी ने अभिभावक संपर्क का महत्व और श्वेता त्यागी ने शिक्षा का माध्यम हिंदी ही क्यों विषय पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राम बहादुर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed