फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not keep silent, daughters speak openly against exploitation

Bijnor News: पुलिस की पाठशाला में बोले एसपी सिटी-चुप न बैठें, शोषण के खिलाफ खुलकर बोलें बेटियां

Wed, 31 May 2023 03:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 31 May 2023 03:16 PM IST
सार

बिजनौर के विवेक कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान  एएसपी सिटी ने छात्राओं को स्वावलंबी बनने के लिए मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सीख दी।

विज्ञापन
Do not keep silent, daughters speak openly against exploitation
पुलिस की पाठशाला, बिजनौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बात को नहीं कह पाना, नारियों में यह हिचक होती है, बोलना तो पड़ेगा। अब चुप नहीं रहना, शोषण के खिलाफ खुलकर बोलना है। यह बात एएसपी सिटी ने छात्राओं से कही। मौका था, पुलिस की पाठशाला के आयोजन का। जिसमें सुरक्षा से शुरू हुई चर्चा सुरक्षा, स्वावलंबन, पारिवारिक मूल्य पर भी पहुंची। मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर भी सचेत किया।

विज्ञापन


मंगलवार को विवेक कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह रहे। एएसपी सिटी ने यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन

 

कहा कि वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनें, खुद ही नहीं बल्कि परिवार में पापा, भाई और अन्य परिजनों को हेलमेट लगाने के लिए कहें। जीवन की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसके बाद शिक्षा और जीवन शैली पर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संचार क्रांति ने बहुत कुछ बदल दिया है, लेकिन मोबाइल का इस्तेमाल एक सीमा तक ही करें।

कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियाेगी परीक्षाओं में सफलता के गुर भी बताए। साथ ही अपने अनुभव साझा करते हुए क्लास रूम का महत्व बताया।

कहा कि रट्टा मारने के बजाय पढ़ाई करते हुए संबंधित विषय पर अपनी समझ भी बनाएं। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 1098, 1076, 112 के बारे में जानकारी दी। कोई दिक्कत है तो वह इन नंबरों को डायल कर पुलिस से मदद ली जा सकती है।

प्राचार्या डॉ. दीप्ति डिमरी ने कहा कि लक्ष्य तय करते हुए मेहनत के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने और दिए गए सुझावों पर अमल करने पर जोर दिया। कॉलेज के कॉर्डिनेटर डॉ. हितेश शर्मा ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। कोई भी परेशानी या उत्पीड़न की दशा में पुलिस की मदद लेने में हिचक नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed