फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not eat medicine without doctor's advice

डाक्टर की सलाह के बिना न खाएं दवा

Wed, 09 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do not eat medicine without doctor's advice
डाक्टर की सलाह के बिना न खाएं दवा
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के चलते लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में जुटे हैं। लोग विटामिन सी और डी की गोलियां खा रहे हैं। लेकिन इससे उनकी सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बिना सलाह के विटामिन की अधिक गोलियां खाने से उल्टी, पेट में ऐंठन, गैस के साथ एलर्जी की समस्या हो सकती है।
कोरोना से लड़ने के लिए लोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में जुटे हैं। हालांकि चिकित्सकों का भी इस पर जोर है, लेकिन लोग प्राकृतिक संसाधनों को छोड़कर विटामिन की दवा ले रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चिकित्सकों की सलाह रहती है कि प्रोटीन के साथ विटामिन सी, डी की गोलियां इस्तेमाल की जा सकती हैं, जबकि लोग बिना चिकित्सक से सलाह लिए ही विटामिन सी, डी की गोलियां और अन्य एंटी ऑक्सीडेंट खुद ही ले रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक मणिकांत शर्मा ने बताया कि इन दिनों विटामिन सी एवं डी की गोलियों की मांग बढ़ गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. इसमपाल सिंह के मुताबिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई तरह के प्राकृतिक तरीके हैं। हरी सब्जियों के साथ नींबू पानी, आंवला, दाल सब्जी में नींबू, संतरा सहित अन्य को भोजन में शामिल करें, तो विटामिन की गोलियां लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि बिना चिकित्सकों की सलाह लिए किसी भी दवाई का सेवन न करें। खासकर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर मरीज इसके प्रति अधिक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन सी अधिक खाने से एलर्जी की शिकायत
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. राधेश्याम वर्मा ने बताया कि विटामिन सी के अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। शरीर की क्षमता के मुताबिक विटामिन की अधिक डोज से उल्टी, पेट में ऐंठन और गैस बनने की शिकायतों के रूप में सामने आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि विटामिन डी का नैनो सोल्यूशन बेहद कारगर है। लेकिन वह जांच रिपोर्ट और मरीजों की शारीरिक स्थिति के आधार पर दिया जाता है।
कोरोनिल की बढ़ी डिमांड
सतगुरु पतंजलि स्वदेशी केंद्र के संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण कोरोनिल की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रयास में लगा है। उन्होंने बताया कि कोरोनिल के साथ में अणु तेल और स्वसारी प्रवाही का साथ में सेवन करना होता है। तीनों का कांबिनेशन ही ज्यादा असरदायक होता है।

अपनी मर्जी से दवा का सेवन कर रहे खिलवाड़
पतंजलि स्वदेशी केंद्र के संचालक गौरव शर्मा का कहना है कि बिना सलाह के कोई दवा न लें। लोग अपनी मर्जी से ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाई लेकर अपने और अपने परिजनों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे। ऐसा नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed