फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not be afraid women passengers, Damini is with you

Bijnor News: बिजनौर - डरें नहीं महिला यात्री, आपके साथ है दामिनी

Fri, 26 May 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Do not be afraid women passengers, Damini is with you
- रोडवेज बस और बस स्टैंड पर अंकित होगा दामिनी हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महिला यात्रियों को सफर में काेई परेशानी न हो, इसके लिए दामिनी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब रोडवेज बस और बस स्टैंड पर दामिनी हेल्पलाइन नंबर अंकित करने का परिवहन मुख्यालय से निर्देश दिया गया है। बस में असुविधा होने पर महिलाएं फोन कर मदद ले सकती हैं।

परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से साल 2019 में महिला यात्रियों के लिए दामिनी हेल्पलाइन नंबर 8114277777 जारी किया गया था। महिला यात्रियों की समस्याओं और किसी असुविधा की त्वरित कार्रवाई की जाती है। इस हेल्पलाइन नंबर पर की गई शिकायतों का निस्तारण क्षेत्रीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निदान किया जाता है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से सभी बसों में दामिनी हेल्पलाइन नंबर अंकित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में नई बसों में यह हेल्पलाइन नंबर नहीं लिखा हुआ है।
विज्ञापन

जिसके चलते सभी बस और बस स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर सात जून तक अंकित कराने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से दिए निर्देशों का पालन हो रहा है। सभी बस और बस स्टेशन पर दामिनी हेल्पलाइन नंबर अंकित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed