{"_id":"574743894f1c1b32076909d2","slug":"dm-workers-distributed-bicycles","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने श्रमिकों को बांटी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने श्रमिकों को बांटी साइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 27 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करतीं डीएम बी चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने श्रमिकों को साइकिल वितरित किया। उन्होंने श्रमिकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया है।
खालसा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने कहा कि श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाएं एक तरह से उनके लिए सरकारी कवच है। साइकिल मिलने से श्रमिकों का काम आसान होगा। इससे पूर्व, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी नईमुल हसन ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकार्ड विकास कार्य किए हैं। कार्यक्रम में 1500 श्रमिकों को साइकिल दिया गया। इस दौरान एसडीएम चांदपुर राकेश यादव, सपा नगराध्यक्ष नफीस अहमद, ओमप्रकाश यादव, नसीम अहमद, लोकेश भारद्वाज, जुल्फकार कुरैशी आदि मौजूद रहे।
बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश
डीएम बी चंद्रकला ने अधीक्षण अभियंता को नूरपुर की बिजली व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं। ा चेयरमैन हाजी इरशाद अली ने उन्हें बताया कि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी नईमुल हसन के प्रयास से नूरपुर को 20 घंटे बिजली देने के आदेश हुए हैं, लेकिन पांच छह घंटे बिजली मुश्किल से मिल रही है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता को बिजली व्यवस्था में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।