फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM summoned reply from five EOs on low recovery

कम वसूली पर पांच ईओ से डीएम ने किया जवाब तलब

Wed, 09 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM summoned reply from five EOs on low recovery
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने नगर निकायों द्वारा नाममात्र की वसूली करने पर नाराजगी जताई। कम वसूली पर पांच अधिशासी अधिकारियों का जवाब तलब किया है। उनके खिलाफ प्रमुख सचिव निकाय को पत्र लिखने के निर्देश दिए। पांच सबसे कम वसूली वाले अमीनों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कर करेत्तर व मासिक राजस्व बैठक में डीएम ने पाया कि वाणिज्यकर, स्टांप, विद्युत, आबकारी तथा परिवहन विभाग द्वारा वसूली का कार्य संतोषजनक है जबकि वन, सिंचाई, नगर निकाय, खनन आदि विभागों के वसूली कार्य में शिथिलता मिली। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने विभागीय लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि दस-दस बड़े विद्युत बक़ायादारों की अवर अभियंतावार सूची तहसीलों को उपलब्ध कराएं ताकि उनके अनुसार विद्युत देयकों की वसूली सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

सभी प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित दायरे के सापेक्ष कोर्ट कार्य करें और यथासंभव गुणवत्तापूर्वक अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता न करें और किसी भी अपराधिक एवं सम्प्रदायिक घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेकर समाधान कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, वित्त/राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, न्यायिक डा.नितिन मदान, सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed