{"_id":"5ee7b7408ebc3e43156ff2ba","slug":"dm-inspected-hot-spot-area-bijnor-news-mrt486598283","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन
हल्दौर के गांव नसीरपुर हॉटस्पॉट के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम।
- फोटो : BIJNOR
डीएम ने किया हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण
हल्दौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने गांव नसीरपुर नैन सिंह व अम्हेड़ा में लोगों को वायरस से बचाव के लिए हॉट स्पॉट एरिया में बेवजह आवागमन न करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को गांव व क्षेत्र में बिना मास्क लगाए बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
गांव अम्हेड़ा में कुछ दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर लौटे कुछ लोगों के अपने घरों के आने की सूचना पर सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसमें गांव के पिता व पुत्र के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एक मोहल्ले को चारों ओर से हॉट स्पॉट बना दिया गया। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जिलाधिकारी रमाकांत पांडे, उप जिलाधिकारी सदर ब्रजेश कुमार व हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा गांव पहुंचकर हॉट स्पॉट एरिया का मुआयना किया।
डीएम ने ग्रामीणों को वायरस से बचाव के लिए हॉट स्पॉट एरिया में बेवजह आवागमन न करने, मास्क का प्रयोग करने के साथ-साथ दोनों गांवों के प्रधानों को गांव में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने, सामाजिक दूरी का पालन करने, गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा को बिना मास्क लगाए बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।