फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM expressed displeasure over not distributing medicines at health centers

स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाई वितरण न करने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 03 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over not distributing medicines at health centers
बिजनौर कलक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिला पोषण समिति की आयोजित बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयों का वितरण न किए जाने पर नाराजगी जताई। जिसके बाद सीएमओ को दवाई और स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट का शत प्रतिशत वितरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, वे जितने स्वस्थ होंगे, उतना ही देश का भविष्य स्वस्थ एवं उज्ज्वल होगा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्धता के सापेक्ष फोलिक एसिड, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल आदि दवाइयों का वितरण कराने के लिए निर्देश दिए। वहीं किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच कराकर आयरन की गोली देने के लिए भी निर्देशित किया गया। साथ ही कहा कि पोषण प्रबंधन एवं कुपोषण से बचाव के लिए शासन की ओर से संचालित पोषण योजना स्वस्थ परिवार का प्रमुख आधार है। पोषण स्तर में सुधार लाने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जाए। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही पोषण ट्रैक्टर ब्लॉक वाइज रिपोर्ट माह जून और जुलाई के अनुसार बच्चों के वजन लेने की समीक्षा में खराब स्थिति पाए जाने पर तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने बीएसए, डीपीओ एवं सीएमओ को निर्देश दिए कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में किशोरियों में खून की कमी के प्रति जागरूक करने के लिए ओरियंटेशन के कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा, जिला समंवयक मोहम्मद रिजवान, फारूक अजीज आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed