फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM closed the distillery of Najibabad Cooperative Sugar Mill

Bijnor News: डीएम ने नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल की डिस्टलरी बंद कराई

Tue, 05 Dec 2023 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM closed the distillery of Najibabad Cooperative Sugar Mill
मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दूसरे स्रोत तलाशने के आदेश दिए


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मालन नदी में केमिकल युक्त पानी आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जहां, सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद की डिस्टलरी को बंद करा दिया गया है, वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मालन में आने वाले प्रदूषित पानी के दूसरे स्रोत तलाशने के निर्देश दिए हैं। प्रदूषण विभाग ने अपनी जांच में केवल सहकारी चीनी मिल की डिस्टलरी को ही जिम्मेदार ठहराया था। प्रशासन इस पर शंका व्यक्त कर रहा है कि मालन में दूसरी जगहों से भी प्रदूषित पानी आ रहा है।
करीब एक सप्ताह पहले मालन नरी में केमिकल युक्त पानी आ गया था। इससे नदी में मछलियां मरने लगी थी। यह प्रदूषित पानी रावली में कण्व ऋषि आश्रम के पास से होता हुआ गंगा में मिल गया। मामला गरमाया तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अगले दिन नदी पर पहुंचा और नमूने लिए। इसके बाद टीम प्रदूषित पानी कहां से आया, इसका पता लगाने के लिए जांच में जुट गई। चार दिन बाद रिपोर्ट दी तो सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद की डिस्टलरी को केमिकल युक्त पानी मालन में छोड़ने के लिए जिम्मेदार बता दिया।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट पर डीएम अंकित अग्रवाल ने सहकारी चीनी मिल की डिस्टलरी बंद करा दी। डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के बाद निर्देश दिए कि यह संभव कैसे हो सकता है कि केवल एक ही जगह से पानी डाला जा रहा है। दूसरी फैक्टरी का पानी बिल्कुल भी नहीं छोड़ा गया। बोर्ड के अफसरों को इसकी गहनता से जांच करके दूसरे स्त्रोत भी तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसा पहली बार नहीं, हर साल छोड़ते हैं पानी
मालन नदी में ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि प्रदूषित पानी आने से मछलियां मर रही हों। यह हर साल होता है। कमाल यह है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उस समय नदी से नमूने ही नहीं लेता। जब पानी साफ होता है कि तब नदी से नमूने लिए जाते हैं। यदि आंकड़े देखें तो मालन नदी में आक्सीजन का स्तर बहुत अच्छा है। वहीं धरातल पर हालात ऐसे हैं कि मछलियां भी मर रही हैं।



गहनता से जांच कराई जा रही है
सहकारी चीनी मिल की डिस्टलरी बंद करा दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मालन नदी में प्रदूषित पानी आने से सभी स्त्रोत तलाशने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे कुछ अन्य फैक्टरियाें का पानी आने के बारे में भी पता चला है, उसकी भी जांच कराई जा रही है। - अंकित अग्रवाल, डीएम


फैक्टरी बंद है
सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद की डिस्टलरी बंद है। नदी में पानी नहीं जा रहा है। - एसएस ढाका, सीसीओ, नजीबाबाद चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed