फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM canceled the ration shop in Dahirpur

दहीरपुर राशन की दुकान डीएम ने की निरस्त

Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM canceled the ration shop in Dahirpur
दहीरपुर में राशन की दुकान डीएम ने की निरस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। जिलाधिकारी ने राशन वितरण अनियमितताओं में दहीरपुर की सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान निरस्त कर दी। जनवरी से मार्च तक करीब आधा दर्जन राशन की दुकानें अनियमितताओं में निरस्त की जा चुकी हैं।

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने पूर्ति विभाग की रिपोर्ट के साथ सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दहीरपुर में राशन वितरण संबंधी अनियमितताओं की पुष्टि करते हुए राशन की दुकान निरस्त करने की संस्तुति भेजी थी। डीएम उमेश मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से दहीरपुर की राशन की दुकान निरस्त कर दी। जनवरी से नजीबाबाद ब्लॉक की मोटाढाक, हीमपुर पछातपुरा, सबलपुर बीतरा, किरतपुर ब्लॉक की अमाननगर, बुडगरी की दुकानें राशन वितरण अनियमितताओं में निरस्त की जा चुकी हैं। जबकि फजलपुर हबीब में राशन विक्रेता की मृत्यु के कारण राशन की दुकान निरस्त की गई थी। उधर, नजीबाबाद ब्लॉक की औरंगपुर भिक्कू, हरेवली, अलावलपुर नैनू, दिनौड़ा और किरतपुर ब्लॉक की किथौड़ा मुफ्ती की राशन की दुकानें अनियमितताओं में एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed