{"_id":"63fcf6a94b7705ce690dbafb","slug":"dm-and-sp-took-the-meeting-of-peace-committees-bijnor-news-c-14-1-135961-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीएम और एसपी ने ली शांति समितियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीएम और एसपी ने ली शांति समितियों की बैठक
Tue, 28 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
- धार्मिक स्थलों वाले रास्तों में होली जुलूस को लेकर रहेगी सतर्कता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शब-ए-बरात और होली पूरे उत्साह और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। यह बात डीएम ने शांति समिति की बैठक में कही। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश मिश्रा और प्रभारी एसपी प्रभाकर चौधरी शांति समितियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि किसी भी हालत में ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे सांप्रदायिक वातावरण को आंच आए।
एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए कि जिन रास्तों पर धार्मिक स्थल मौजूद हैं, वहां होली के जुलूस पर विशेष सतर्कता बरती जाए। नमाज के समय जुलूस न गुजरे। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को विशेष सफाई, प्रकाश एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक रूप से कोई अपशब्द, भड़काऊ भाषण अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे किसी भी कार्य का दुस्साहस न करे। न ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट की जाए, जिससे शांति एंव कानून व्यवस्था की स्थिति पर कोई आंच आए।
थाना स्तरीय त्योहार रजिस्टरों का गहनता के साथ अध्ययन कर लें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए। इस अवसर पर प्रभारी एसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी ग्रामीण राम अर्ज, समस्त एडीएम और सीओ के अलावा धर्म गुरु भी मौजूद रहे।