फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diwali festival was celebrated, a girl dressed as Goddess Lakshmi was worshipped.

Bijnor News: दीपावली उत्सव मनाया, माता लक्ष्मी बनीं बालिका का किया पूजन

Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival was celebrated, a girl dressed as Goddess Lakshmi was worshipped.
नजीबाबाद। ब्रह्माकुमारीज और अग्रवाल महिला सभा की ओर से दीपावली उत्सव मनाया। माता लक्ष्मी की वेशभूषा धारण बालिका का पूजन भी किया गया।
विज्ञापन

रमेशनगर में आयोजित ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में शालू बहन ने बहनों को आध्यात्मिक संदेश दिए। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल उत्सव मनाने का आह्वान किया। उन्होंने पारंपरिक दीपोत्सव के साथ-साथ ज्ञान और आध्यात्मिक महत्व पर भी जोर दिया। ब्रह्माकुमारी राशि और शेफाली बहन ने गीत और कविताओं प्रस्तुत कर दीप भी प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम में रमा जैन कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति सहित अनेक समाजसेवी महिलाएं भी शामिल रहीं।
उधर, अग्रवाल महिला सभा ने दीपावली उत्सव मनाया। महिलाओं ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बेकार वस्तुओं से शुभ लाभ बनाने की प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सोनल अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रिचा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नेहा अग्रवाल ने हिस्सा लिया। विनिता ने शिव स्तुति की।
विज्ञापन

अनुराधा और बबीता ने देवी जी का गुणगान किया। अर्चना, उषा, सुरेखा मित्तल ने नाटक प्रस्तुत किया। सोनल और स्वाती ने भजन और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वर्षा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रीतू, संगीता, सुचि आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed