फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divyang Havan

दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाकर स्वावलंबी बनाने का संकल्प

Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Divyang Havan
नजीबाबाद के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में हवन में भाग लेते दिव्यांग। - फोटो : NAZIBABAD
दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाकर स्वावलंबी बनाने का संकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। आर्य सुगंध संस्थान के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में नववर्ष पर गीत-संगीत के साथ नववर्ष का जश्न मनाया। इस मौके पर दिव्यांगों का मनोबल बढ़ा कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का संकल्प दोहराया गया।

आर्य सुगंध संस्थान के गांव मुस्सेपुर में आयोजित दिव्यांग आश्रम में संस्थापिका कमलेश आर्य, प्रधानाचार्या गर्जना आर्य के निर्देशन में नववर्ष के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष संदीप त्यागी की उपस्थिति में कमलेश आर्य, प्रधानाचार्या गर्जना आर्य ने नववर्ष पर हवन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष संदीप त्यागी, आश्रम संचालिका कमलेश आर्य और दिव्यांगों की ओर से राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सद्भाव के लिए हवन में आहुतियां दीं गईं। नव वर्ष में दिव्यांगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कमलेश आर्य ने दिव्यांगों का मनोबल बढ़ा कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का संकल्प दोहराया। दिव्यांगों ने संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी ने दिव्यांगों का मनोबल ऊंचा करने उन्हें स्वावलंबी बनाने में जुटे आश्रम कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, बीना देवी, कपिल, पीके चड्ढा तथा दिव्यांग आश्रम के बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed