फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divya, daughter of an army man, won gold and silver medals in canoeing.

Bijnor News: बिजनौर की दिव्या ने कैनोइंग में जीता स्वर्ण और रजत पदक

Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Divya, daughter of an army man, won gold and silver medals in canoeing.
भोपाल में आयोजित अस्मिता कयाकिंग और कैनोइंग नेशनल लीग में पदक जीतने वाली बिजनौर की दिव्या। स्रो
-भोपाल साईं में रहकर ही प्रशिक्षण ले रही है दिव्या
विज्ञापन

-बिजनौर के अम्हेड़ा में भी तैयार हो रहे हैं कयाकिंग कैनोइंग खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भोपाल में आठ से 10 अगस्त तक आयोजित हुई अस्मिता कयाकिंग और कैनोइंग नेशनल लीग में बिजनौर की दिव्या ने शानदार प्रदर्शन किया। कैनोइंग प्रतियोगिता में दिव्या ने एक स्वर्ण व रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
बिजनौर के गांव अथाई निवासी सशस्त्र सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर यशवीर सिंह की पुत्री दिव्या यादव ने उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग किया। दिव्या ने सब जूनियर कैनोइंग में सी1-1000 मीटर में स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग की सी1-500 मीटर में रजत पदक जीता। इससे पहले जून में राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में भी एक स्वर्ण व चार रजत पदक जीत चुकी है। दिव्या यादव साईं भोपाल में चलाए जा रहे कैंप में कैनोइंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। पदक जीतने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक तनुजा सलाम ने पुरस्कार वितरित किया। दिव्या की इस सफलता पर विवेकानंद दिव्य भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


-बिजनौर में भी चल रहा पश्चिमी यूपी का प्रशिक्षण केंद्र
बिजनौर के अम्हेड़ा में पश्चिम यूपी का कयाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। साल 2023 में इसकी शुरुआत हुई। अब यहां सीखकर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर बिजनौर का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में अम्हेड़ा में 26 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें से आठ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं जबकि खिलाड़ी सोनी ने पदक भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यह होता है कयाकिंग कैनोइंग खेल
कोच फिरोज ने बताया कि कयाकिंग खेल में बंद डेक वाली नाव का उपयोग होता है। इसमें खिलाड़ी नाव में पैर आगे की ओर फैलाकर बैठता है। साथ ही पानी खींचने के लिए दोनों सिरों पर ब्लेड वाले दोहरे चप्पू का इस्तेमाल करता है। वहीं कैनोइंग में खुली नाव का उपयोग होता है। इसमें खिलाड़ी घुटने टेककर या सीट पर बैठता है। खिलाड़ी केवल एक सिरे पर ब्लेड वाले सिंगल चप्पू का इस्तेमाल करता है।


वर्जन::
कयाकिंग कैनोइंग में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिव्या ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वह दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। अम्हेड़ा में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की प्रतिभा धीरे-धीरे निखर रही है।
....राजकुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed