{"_id":"68cda1c99444767405043d26","slug":"divorce-granted-for-opposing-second-marriage-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-160572-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दूसरी शादी का विरोध करने पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दूसरी शादी का विरोध करने पर दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला का उत्पीड़न किया। फिर पीड़िता के पति से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने का विरोध करने पर तलाक बोल दिया गया। अब महिला ने पति, सौतन और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मोहल्ला तराई निवासी समरीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी लगभग छह साल पहले सलमान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। सलमान ने उसे बिन बताए दूसरी महिला से शादी कर ली।
पीड़िता ने जब दूसरी शादी करने का विरोध जताया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पति सलमान ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सलमान, दूसरी पत्नी यासमीन, सास शायदा और जेठानी इमराना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।