फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divisional Science Exhibition in Moradabad today

मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी आज मुरादाबाद में

Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Divisional Science Exhibition in Moradabad today
मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी आज मुरादाबाद में
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी 12 अक्तूबर आज चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में है। जिले से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर व किरतपुर की पांच छात्राएं प्रदर्शनी में अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग करेंगी।

प्रतियोगिता की जिला संयोजक एवं प्रधानाचार्या जीजीआईसी बिजनौर डॉ. विनीता विश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। जिनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की छात्रा कुमारी शालू का हमारे लिए गणित, कुमारी आस्था चौहान का नवाचार के साथ एतिहासिक विकास, कुमारी सादिया खान का पर्यावरण संबंधी विषय पर तैयार मॉडल अपने वर्ग में अव्वल रहा। रसायन विज्ञान प्रवक्ता रीना शिक्षक गाइड थीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किरतपुर की छात्रा कुमारी रिया का स्थिर मॉडल हमारे लिए गणित तथा कुमारी बेनिका भारती का सूचना व संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति का मॉडल अपने वर्ग में प्रथम रहा। बैजंतीमाला व कुमारी शिल्पी शिक्षक गाइड थीं। पांचों छात्राओं के माडल मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हैं। छात्राओं का प्रदर्शनी को लेकर ग्रुप डिस्कशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed