फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diversion will be implemented from 23rd for Tigri and Vidurkuti Ganga bathing fair.

Bijnor News: गंगा मेला विदुरकुटी की तैयारियां पूरी

Tue, 21 Nov 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Diversion will be implemented from 23rd for Tigri and Vidurkuti Ganga bathing fair.
बृहस्पतिवार को मेले का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा
विज्ञापन

महिलाओं के लिए इस बार अलग बनाए गए हैं स्नान घाट
मेला स्थल पर निगरानी के लिए बनाए गए हैं दस वॉच टावर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विदुर कुटी गंगा स्नान मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को मेले का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार महिलाओं के लिए अलग स्नान घाट बनाए गए हैं। गहरे पानी और मेला स्थल पर निगरानी के लिए दस वॉच टावर बनाए गए हैं।
महात्मा विदुर की तपोभूमि विदुर नगरी के सामने गंगा की रेती पर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मेला आयोजन को गंगा की रेती में लगे रंग-बिरंगे तंबुओ से एक नगरी बसा दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए विदुर कुटी तिराहे से मेला स्थल तक लगभग साढे चार किलोमीटर लंबी प्रकाश की व्यवस्था की गई है। पक्के शौचालय बनाकर पूर कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मेले में 16 कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। करीब पांच दिनों तक लगने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु परिवार सहित बैलगाड़ी, ट्रैक्टर ट्राली तथा अन्य वाहनों से गंगा में डुबकी लगाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदार अपनी दुकानों की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। धूल की समस्या से निपटने के लिए कच्चे रास्तों पर जल का छिड़काव किया जा रहा है। नदी के किनारे बैरिकेडिंग लगाई गई है। महिलाओं के लिए अलग घाट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed