फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divers are searching, but no trace of Lalita is found.

Bijnor News: तलाश कर रहे गोताखोर, ललिता का नहीं लगा सुराग

Tue, 04 Nov 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Divers are searching, but no trace of Lalita is found.
बिजनौर। प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना पूरा नहीं होने पर गंगा में छलांग लगाने वाली ललिता सिंह (26) पुत्री वेदप्रकाश का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पीएसी के गोताखोरों की टीम तलाश में लगी हुई है। परिजन गंगा बैराज पर जुटे रहे।
विज्ञापन

चांदपुर के गांव खानपुर माजरा निवासी वेदप्रकाश परिवार के साथ बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पुत्री ललिता सोमवार की सुबह चचेरी बहन अक्षी के साथ रेलवे स्टेशन पर मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। वहां से वह बैराज पहुंची और सुबह करीब सवा छह बजे गंगा में छलांग लगा दी। ललिता आईआईटी कानपुर से एमसीए कर चुकी थी और प्रशासनिक सेवा के लिए तैयारी कर रही थी। पुत्री के गंगा में छलांग लगाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही पीएसी के गोताखोर ललिता की तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने ललिता की तलाश के लिए एनडीआरएफ बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed