{"_id":"5789338f4f1c1b2b0d13d8c3","slug":"disturbances-ax-to-fall-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी होने पर नप सकते हैं अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी होने पर नप सकते हैं अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबोधित करते आईजी विजय मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में कोई कोताही नहीं बरती जाए। कही गड़बड़ी हुई तो सिपाही से लेकर आईजी तक नपेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर शासन बेहद गंभीर है।
शुक्रवार को कावड़ यात्री की तैयारी की समीक्षा करने के लिए आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा व डीआईजी मुरादाबाद बिजनौर पहुंचे। दोनों अफसरों का कावड़ यात्रा पर ही फोकस रहा। दोनों ने कांवड़ यात्रा की अब तक की गई तैयारी का जायजा लिया। जिले के पुलिस अफसरों की पुलिस लाइन के सभाकक्ष में बैठक ली। आई जी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की ज्यादा से ज्यादा पिकेट मोबाइल टीम लगाई जाए। एंबुलेंस , क्रेन की व्यवस्था पहले से की जाए। कांवड़ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले गांव के संभ्रात लोगों की समिति बनाई जाए। रास्ते में जो भी मंदिर मस्जिद हो उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में भी सुरक्षा कड़ी रहेगी। रास्ते में पड़ने वाली मांस की दुकानों को भी प्रतिबंधित रखा जाए। आईजी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांवड़ यात्रा शांतिपर्वक चलना बेहद जरूरी है। बैठक में एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी सिटी एम एम बेग, एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे।
कांवड़ियों के स्वास्थ्य पर रहेगी नजर
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में भोलों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग विशेष अभियान चलाएगा। कांवड़ियों को होटल, ढाबे व रेस्टोरेंट पर अच्छे खाद्य सामग्री मिले इसके लिए खाद्य विभाग की टीम छह दिन तक विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी। खामी मिलने पर सख्त कार्रवाई करेगी। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि श्रावण की कांवड़ यात्रा में भोलों को अच्छी खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके इसके लिए विभाग की ओर से नजीबाबाद, धामपुर व नगीना में एनएच 74 के किनारे बने होटलों, ढाबे व रेस्टोरेंट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यहां तक की जो भंडारे आयोजित किए जाते हैं उन पर सभी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी। चेकिंग अभियान 27 जुलाई से 1 अगस्त शिवरात्रि तक चलेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जैन, तेज बहादुर सिंह, पीके त्रिपाठी व यशवीर सिंह की देखरेख में अभियान चलाया जाएगा। होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट का लाइसेंस भी देखा जाएगा तथा भंडारे व इन सभी जगहों पर किसी भी प्रकार की कोई खामी मिलती है तो एसडीएम व विभाग को तुरंत सूचना देकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।