फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District vulnerable to malaria, child deaths

मलेरिया की चपेट में जनपद, बच्चे की मौत

Sat, 12 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
नहटौर/बिजनौर/बढ़ापुर। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बुखार से शुक्रवार को एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। जिसके साथ ही बुखार से मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। एक पखवाड़े में मलेरिया के 35 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे वायरल बता रहा है।
विज्ञापन


मुहल्ला ईदगाह निवासी भूरे अहमद की चार वर्षीय पुत्री जेबा को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। क्ष्र्रेत्र में पिछले दिनों में गांव ढ़कौली में बालिका नंदनी और महिला सर्वेश देवी, गांव मेहर अलीपुर के यशपाल सिंह और हल्दौर क्षेत्र में बुखार के चलते एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पांच मौत से लोगों में दहशत है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। जिला अस्पताल में पिछले 15 दिनों में 35 मलेरिया के रोगी मिल चुके हैं। प्राइवेट डॉक्टरों के यहां यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि देहात क्षेत्रों के अस्पताल अधिकांश बंद रहते हैं। चिकित्सक लापरवाही कर रहे हैं। उधर बढ़ापुर में भी बुखार के मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी और निजि चिकित्सकों के यहां बुखार पीड़ितों की कतार लगी है। बासोवाला स्थित पीएचसी में रोगियों की संख्या तीन गुणा बढ़ी है।

गांव में फैला बुखार
पैजनिया। क्षेत्र के गांव मुकरपुर शक्ति में बुखार का प्रकोप फैला है। गांव दो दर्जन से अधिक व्यक्ति बुखार की जद है। बुखार से पीड़ित विपिन, शौकीन, प्रिंस, खुर्शीदा, जोगेंद्र, विशाल, उदित, ऋषभ, नरपाल, पवन कुमार, अमित, आशीष को उपचार हेतु निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया है।

पीएचसी हल्दौर प्रभारी डा. मदनपाल का कहना है कि गांव में टीम भेजी जा रही है। सभी की जांच कराकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed