फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District sugarcane yields 190 Quintals per Bigha ejected

जिले में गन्ना पैदावार 190 क्विंटल प्रति बीघा निकली

Sun, 19 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 19 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
District sugarcane yields 190 Quintals per Bigha ejected
ग्राम करौंदा चौंधर में ट्रेंच विधि से उगाए गए गन्ने को देखते किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला मुजफ्फरनगर से आए किसानों ने कई गांवों में जाकर सितंबर माह में बोए गए गन्ने की पैदावार को देखा। इस फसल में कुछ किसानों ने जैविक व गोबर की खाद का प्रयोग किया है। इसकी पैदावार 190 क्विंटल प्रति बीघा निकली। किसानों ने इसी तकनीक को अपनाकर गन्ना बोने की बात कही है। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार, विभाग का ट्रैंच विधि से गन्ने की बुवाई को बढ़ावा देने पर जोर है। इसके लिए सितंबर माह में अभियान चलाया गया। कई गांवों के किसानों ने गन्ने में गोबर व हरी खाद का इस्तेमाल किया। रासायनिक खादों का उन्होंने कतई इस्तेमाल नहीं किया। इससे गन्ने की बढ़वार अच्छी है। मुजफ्फरनगर के किसानों ने सीकरी, करौंधा चौधर, नहटौर, धामपुर तथा फतहपुर गांवों के खेतों में जाकर गन्ने की फसल को देखा। किसान सतेंद्र सिंह का कहना था कि बिजनौर के गन्ने ने प्रदेश में डंका बजा रखा है। क्रॉप कटिंग में बिजनौर के गन्ने की उपज 190 क्विंटल प्रति बीघा निकलने से वह प्रभावित हैं।ं अर्ली वैरायटी का रकबा बढ़ना किसान के लिए फायदे का सौदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed