{"_id":"676ef0c8695f77c80b02b51c","slug":"district-received-cy-tb-injection-investigation-will-be-done-soon-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-139319-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले को मिला सीवाई-टीबी इंजेक्शन, जल्द होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले को मिला सीवाई-टीबी इंजेक्शन, जल्द होगी जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उच्च जोखिम वाले मरीजों की संभावित टीबी की जांच की सत्यता बढ़ाई जा रही है। जांच के लिए सीवाई-टीबी इंजेक्शन मिल गया है। जल्द ही स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शुरू होगी। जांच में बैक्टीरिया की पुष्टि होने के बाद टीबी की जांच होगी।
जिले में इस समय करीब 7831 टीबी रोगियों का इलाज चल रहा है। जिले में सीवाई-टीबी की 1189 वाॅयल उपलब्ध हो गई हैं। जिसमें 10,800 डोज हैं। इससे उन लोगों की जांच की जा सकेगी, जिन्हें उच्च जोखिम की संभावना है। वाॅयल को पांच से आठ डिग्री तापमान पर रखी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्रीज की व्यवस्था की जा रही है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर ही एएनएम मरीजों को इंजेक्शन लगाएंगी। टीबी जोखिम को कम करने के लिए सटीक जांच को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए सीवाई-टीबी टेस्ट शुरू किया गया है। इंजेक्शन लगने के 48 घंटे के अंदर पांच एमएम का स्पॉट बनेगा। अगर इससे बड़ा स्पॉट बनेगा तो व्यक्ति में टीबी फैलाने वाला बैक्टीरिया मौजूद है।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि सीवाई-टीबी टेस्ट के लिए वॉयल मिल गई है। फिलहाल सभी वॉयल टीबी अस्पताल में नियत तापमान पर रखी हैं।