फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District players

बड़ौत में जिले के खिलाड़ियों का रहा जलवा

Mon, 02 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
District players
जिले के खिलाड़ियों का जलवा
विज्ञापन

चांदपुर। द हेजलमून स्कूल चांदपुर के छात्रों ने बड़ौत (बागपत) में आयोजित वन टारगेट 10 मीटर पिस्टल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन कर अनेक पदक हासिल किए हैं।

बड़ौत (बागपत) के वीर शाहमल स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय वन टारगेट दस मीटर पिस्टल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिलों और राज्यों के करीब 700 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के छात्र प्रियांशु कुमार ने 600 में से 596 अंक व आईएसएसएफ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्रा मान्या मित्तल ने एनआर राइफल वर्ग की निशानेबाजों में जूनियर, सीनियर, यूथ तीनों वर्गों में 400 में से 391 अंक एंव तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी अप्रतिम प्रतिभा का परिचय दिया। छात्रा मान्या मित्तल को दो हजार रुपये की धनराशि उपहार स्वरूप भेंट की गई। वहीं चैंपियन ऑफ चैंपियन में अंश डवास रहे। उन्होंने 400 में से 392 अंक के साथ ट्रॉफी, स्वर्ण पदक व पांच हजार एक सौ रुपये की धनराशि इनाम के रूप में जीतकर अपनी सफलता का परचम लहराया। एनआर राइफल वर्ग में मनु यादव ने 200 में से 189 अंक तथा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र समीर यादव ने 200 में से 185 अंक के साथ रजत पदक, देव तोमर ने 400 में से 386 अंक व कांस्य पदक, लविश कुमार ने 600 में से 589 अंक व कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रों की प्रतिभा व उनकी उपलब्धि पर स्कूल निदेशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने छात्रों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी तथा कोच आकाश कुमार के निरंतर व उचित मार्गदर्शन की सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि शर्मा ने कहा कि निरंतर अभ्यास व कठिन परिश्रम द्वारा ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed