फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat will make rest area for tourists

पर्यटकों के लिए रेस्ट एरिया बनाएगी जिला पंचायत

Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will make rest area for tourists
पर्यटकों के लिए रेस्ट एरिया बनाएगी जिला पंचायत
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ रेंज में पर्यटन का दरवाजा खुल चुका है। ऐसे में वन विभाग के अलावा दूसरे महकमे भी पर्यटकों को रिझाने का प्रयास करेंगे। इसी क्रम में जिला पंचायत आगे आई है। जिसकी ओर से अमानगढ़ के पास रेस्ट एरिया बनाया जाएगा। जिसमें पर्यटकों को सुविधाएं मिल सके।
जिला पंचायत की ओर से इस कवायद को आगे बढ़ाते ही जमीन की तलाश की गई। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग के सहयोग दो जगहों पर जमीनों को चिह्नित किया गया है। एक जगह पर आठ बीघा जमीन मिली है, जबकि दूसरी जगह पर भी तीन हजार वर्ग मीटर जमीन का अवलोकन किया गया है। इनमें किस जमीन का इस्तेमाल किया जाना है, यह बाद में तय होगा। बता दें कि जिला पंचायत की ओर से रेस्ट एरिया बनाया जाना है। जिसमें कैफेटेरिया, बाथरूम, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिला पंचायत ने इस योजना पर करीब पचास लाख रुपये का बजट खर्च करने का खाका तैयार किया है। बता दें कि टाइगर रिजर्व एरिया अमानगढ़ रेंज को पर्यटकों के लिए खोला जा चुका है।
विज्ञापन

अमानगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से डीएम उमेश मिश्रा ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे। इन विभागों को अपने अपने स्तर पर वहां कार्य कराने थे। अब अमानगढ़ को पर्यटकों के लिए खोला गया तो जिला पंचायत ने कदम आगे बढ़ाया है। एएमए श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि अमानगढ़ रेंज के पास जिला पंचायत कैफेटेरिया बनाया जाना है। इस रेस्ट हाउस में शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed