{"_id":"6349ba30b636205a8142d94d","slug":"district-panchayat-will-build-a-complex-on-the-lines-of-a-shopping-mall-bijnor-news-mrt6096242168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग मॉल की तर्ज पर कॉम्पलेक्स बनाएगी जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग मॉल की तर्ज पर कॉम्पलेक्स बनाएगी जिला पंचायत
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल की तर्ज पर कॉम्प्लेक्स बनाएगी जिला पंचायत
बिजनौर। जिला पंचायत नजीबाबाद में गेस्ट हाउस की जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाने की कवायद में लगी है। बिजनौर में भी गेस्ट हाउस के साथ साथ मार्केट और पार्किंग बनाने की तैयारी है। नक्शा बनवाने के लिए आर्किटेक्ट के चयन को टेंडर भी निकाला जा चुका है।
जिला पंचायत की जिलेभर में संपत्ति फैली हुई है। जिला मुख्यालय के साथ साथ नजीबाबाद में भी जिला पंचायत का डाक बंगला है। इस डाकबंगले की कुछ साल पहले ही मरम्मत कराई गई थी। नजीबाबाद का डाकबंगला बेहद ही महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है। अभी तक यहां से कोई आमदनी नहीं हो पाती। सिर्फ खर्च ही खर्च हो रहा है।
दशकों पुराने इस डाकबंगले को तोड़कर शॉपिंग मॉल की तर्ज पर कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। जिसमें सबसे नीचे पार्किंग होगी। भूतल और पहली मंजिल पर मार्केट के लिए दुकानों का निर्माण किया जाना है। तीसरी मंजिल पर जिला पंचायत आधुनिक सुविधाओं से लैस गेस्ट हाउस का निर्माण कराएगी। बता दें कि नजीबाबाद के अलावा नहटौर में भी कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
बिजनौर में बनेगा शॉपिंग मॉल
रोडवेज बस स्टैंड के पीछे जिला पंचायत का डाकबंगला है। इस डाकबंगले को भी तोड़कर शॉपिंग मॉल बनाए जाने की कवायद चल रही है। यहां पर भी सबसे नीचे पार्किंग बनाई जाएगी। बता दें कि बिजनौर शहर में एक भी पार्किंग नहीं है। नगर पालिका के पास पार्किंग बनाने को जगह नहीं है। ऐसे में जिला पंचायत ने अपनी जमीन के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर खाका तैयार किया है। पार्किंग के ऊपर कॉम्प्लेक्स होगा। सबसे ऊपर की मंजिल पर गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा।
वर्जन:
नजीबाबाद, बिजनौर और नहटौर में शॉपिंग मॉल की तर्ज पर मार्केट बनाने की तैयारी है। इन जगहों पर पार्किंग के साथ साथ दुकानें और गेस्ट हाउस का निर्माण जाने की तरफ हम बढ़ रहे हैं। आर्किटेक्ट के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। - श्याम बहादुर शर्मा, एएमए