फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District level kabaddi team selected in Chandpur

चांदपुर में जिला स्तरीय कबड्डी टीम का किया चयन

Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
District level kabaddi team selected in Chandpur
चांदपुर में जिला स्तरीय कबड्डी टीम का किया चयन
विज्ञापन

चांदपुर। जिला स्तरीय महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग के लिए छात्राओं का चयन किया गया। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ. कोपल रस्तोगी, क्षेत्रीय क्रीड़ा संयोजिका व शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम रानी ने किया।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज मानपुर व शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज के बीच हुए मैच में मानपुर की टीम ने चांदपुर की टीम को 33 अंकों से पराजित किया। दूसरे मैच में मानपुर व जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर के बीच हुए मुकाबले में मानपुर की टीम ने बागड़पुर की टीम को 16 अंकों से हराया। जिला स्तरीय कबड्डी के सीनियर वर्ग के लिए प्रियांशी, पायल, सोनी, सृष्टि, प्राची, आकांक्षी, पूजा, ज्योति, डोली, मनीषा, स्वीटी, प्रांसी तथा जूनियर वर्ग के लिए जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर व किसान इंटर कॉलेज मानपुर की छात्राओं का चयन किया गया। संयोजिका पूनम रानी ने बताया कि जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालिका सीनियर वर्ग की 16 सितंबर को किसान इंटर कॉलेज मंडावली में होगी।
विज्ञापन

उधर, दक्षिण क्षेत्रीय पुरुष कबड्डी चयन प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय टीम के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। एमएम इंटर कॉलेज में सीनियर वर्ग अंडर-19 में कुल 12 कॉलेजों की टीमों ने तथा जूनियर वर्ग अंडर-14 के लिए चार टीमों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी 16 सितंबर को हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर में होने वाली जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed