फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District hospital got budget to deposit water tax

जलकर जमा करने के लिए जिला अस्पताल को मिला बजट

Sun, 13 Nov 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
District hospital got budget to deposit water tax
बिजनौर। जिला अस्पताल ने नगर पालिका बिजनौर का तीन साल से जलकर नहीं दिया है। जिसके चलते पालिका ने जिला अस्पताल प्रशासन को 23 लाख रुपये का बिल दिया। अस्पताल प्रशासन ने बिल मिलने के बाद बजट के लिए शासन को मांग भेजी। जिसके बाद जलकर जमा करने के लिए शासन ने बजट भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ने सत्र 2020-21 से सत्र 2022-23 तक का जलकर जमा नहीं किया है। तीन साल तक जलकर जमा नहीं करने पर पालिका के अधिकारी जिला अस्पताल प्रशासन पर जोर दे रहे हैं। जिसके बाद अस्पताल की ओर से शासन को जलकर जमा करने के लिए 23,63,904 रुपये की मांग भेजी। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बजट की मांग भेेजी गई थी। जिसके बाद शनिवार को शासन की ओर से जलकर जमा करने के लिए बजट की मंजूरी मिल गई। जल्द ही अस्पताल पालिका को जलकर का करीब 23 लाख रुपये जमा कर देगा।
विज्ञापन

जलकर जमा करने के लिए शासन को बजट की मांग भेजी गई थी। शासन की ओर से बजट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही पालिका को जलकर जमा कर दिया जाएगा। - डॉ. अरूण कुमार पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed