{"_id":"64651ddfbf052d60100e92f4","slug":"district-cooperative-bank-deducted-rs-21-lakh-from-the-accounts-of-346-farmers-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-3324-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिला सहकारी बैंक ने 346 किसानों के खातों से काटे 21 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिला सहकारी बैंक ने 346 किसानों के खातों से काटे 21 लाख रुपये
Thu, 18 May 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 18 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- 10 मई को पंजाब नेशनल बैंक की त्रुटि से किसानों के खातों में पहुंच गया था गन्ना भुगतान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नहटौर। जिला सहकारी बैंक आंकू ने 346 किसानों के खातों से करीब 21 लाख रुपये काट लिए। यह राशि 10 मई को पंजाब नेशनल बैंक से गलती से किसानों के खातों में भेज दी गई थी। जो अब वापस ली जा रही है।
बुधवार को दोपहर के समय जिला सहकारी बैंक आंकू के 346 खाताधारकों के फोन पर मैसेज पहुंचा। मैसेज के माध्यम से किसानों को सूचित किया गया कि उनके खातों में आया गन्ना पर्ची का भुगतान काट लिया गया है। मैसेज देख कर क्षेत्र के किसानों ने बैंक जाकर जानकारी की। बैंक मैनेजर गोपाल सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक धामपुर की गलती से 10 मई को जिला सहकारी बैंक आंकू के करीब 346 किसानों के खातों में 21 लाख 40 हजार रुपये भेज दिया गया था।
बैंक मैनेजर ने बताया कि जिला सहकारी बैंक की जनपद की 50 शाखाओं में करीब 2 करोड़ 37 लाख 60,000 रुपये पंजाब नेशनल बैंक की गलती से पहुंच गया है, जो अब किसानों के खातों से काटा जा रहा है। जिन किसानों ने इस बीच पैसा निकाल लिया है, उन किसानों से पैसा वसूल किया जाएगा।