फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Distributed masks to tehsil employees

तहसील कर्मचारियों को बांटे मास्क

Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Distributed masks to tehsil employees
नजीबाबाद तहसील में खुशी चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से मास्क बांटती एसडीएम संगीता। - फोटो : NAZIBABAD
तहसील कर्मचारियों को बांटे मास्क
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने खुुशी चैरिटेबिल ट्रस्ट स्वास्थ्य संस्थान की ओर से तहसील कर्मचारियों को मास्क वितरित किए। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क और सेनेटाइजर प्रयोग के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खुशी चैरिटेबिल ट्रस्ट स्वास्थ्य संस्थान के डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अनुज शर्मा, पिंकी शर्मा, शुभम रौतला की टीम ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ट्रस्ट की ओर से बड़ी संख्या में मास्क उपलब्ध कराए। एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने तहसील कर्मियों को ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क मास्क दिए। एसडीएम ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए साबुन से हाथ धोने सहित विश्व स्वास्थ्य संगठन और सरकार के दिशा-निर्देश के अनुपालन में वायरस से बचाव के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस अवसर पर संजीव कौशिक, शमीम अहमद, मो. राशिद, विकास कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed