फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Distillery Spreading Pollution

डिस्टिलरी फैला रही प्रदूषण

Sat, 19 May 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Distillery Spreading Pollution
नजीबाबाद मिल की मैली का सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल की आसवनी इकाई (डिस्टलरी प्लांट) को प्रदूषण फैलाने के कारण बंद किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने आसवनी इकाई को बंद करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। शासन द्वारा अनुमति मिलते ही आसवनी इकाई को    सील कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

मिल की आसवनी इकाई का संचालन इसी पेराई सत्र में किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया था। गांव चंदनपुरा के गांव वालों ने आसवनी इकाई का प्रदूषित पानी गांव के पास डालने का आरोप लगाया था। गांववालों का आरोप है कि प्रदूषित पानी से उनकी फसलें नष्ट हो रही है। शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इस मामले की जांच की थी। जांच में पता चला कि मिल द्वारा शीरे को अल्कोहल बनाने के बाद जो तरल बचता है वह खेतों के पास डाला जा रहा है। इसमें काफी हानिकारक तत्व थे। यह तत्व जमीन के अंदर जाकर भूमिगत जल को प्रदूषित करते हैं। इससे गांव वालों में अनेक तरह की संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा है। टीम की जांच में आसवनी इकाई के अंदर रख रखाव उचित प्रकार से नहीं पाया गया। इसके अलावा बॉयलर की राख कोटद्वार रोड के पास व आसवनी इकाई के पास अव्यवस्थित रूप से पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed