{"_id":"5de6a7ad8ebc3e5475369873","slug":"dissatisfaction-over-not-being-declared-cane-rate-even-after-28-days-dhampur-news-mrt4568746108","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 बाद भी गन्ने का रेट घोषित करने पर असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 बाद भी गन्ने का रेट घोषित करने पर असंतोष
विज्ञापन
धामपुर। किसान सहकारी गन्ना समिति संचालक मंडल की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें संचालकों ने प्रदेश सरकार की ओर से सीजन शुरू होने के 28 बाद भी गन्ने का रेट घोषित करने पर असंतोष जताया। इस मौके पर बोर्ड ने किसान हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए।
गन्ना समिति में हुई बैठक में संचालक धर्मवीर सिंह ने कहा कि धामपुर चीनी मिल को चालू हुए 28 दिन बीत गए है। मगर, अभी तक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू नहीं हुआ है। जबकि 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का प्रावधान है। उन्होंने जल्द ही किसानों की समस्या का निदान न होने पर आंदोलन को चेताया। यादराम सिंह ने सरकार की नई गन्ना नीति की आलोचना की। कहा कि जिन किसानों ने नए गन्ना सट्टे बनवाए है, अधिकांश अभी तक नहीं चले है। उन्होंने सचिव से जल्द ही नए सट्टों को चालू कराने का प्रस्ताव रखा है। बोर्ड ने काफी मंथन करने के बाद प्रस्ताव पास किया कि जब तक सरकार की ओर से गन्ने का नया रेट घोषित न हो, तब तक पुराने रेट से ही किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए।
सभापति कुशल पाल सिंह और सचिव मनोज कुमार कोंट ने बताया कि समिति में इस बार अभी तक 3238 किसानों के नए गन्ना सट्टे खुले है। यह सट्टे एक जनवरी से चालू होंगे। विभाग की ओर से अभी इन पर रोक है। 1036 वारिसानों के सट्टे चालू कर दिए गए है। वर्तमान में गन्ना समिति धामपुर में कुल 65619 किसान सदस्य है। स्योहारा और अफजलगढ़ चीनी मिल ने समिति का शत प्रतिशत गन्ना कमीशन दे दिया है। धामपुर चीनी मिल पर करीब तीन करोड़ 52 लाख और बिलाई पर करीब 71 लाख का कमीशन बकाया है। बैठक में अनुपाल सिंह चौहान, धर्मदेव आर्य आदि मौजूद रहे।