{"_id":"65c3c816fc9223e15208a0fc","slug":"dispute-over-dog-walking-deaf-youth-beaten-up-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-118799-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुत्ता घुमाने पर विवाद, मूकबधिर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुत्ता घुमाने पर विवाद, मूकबधिर युवक को पीटा
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर में पालतू कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद हो गया। मूकबधिर युवक वसीम सैफी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी वसीम सैफी पुत्र जाहिद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई जुबेर अपने पालतू कुत्ते को घर के बाहर घुमा रहा था। इसी बीच रास्ते में खड़े भूरे और सद्दाम पुत्रगण पीरबख्श को देख कुत्ता भौंकने लगा। इसी बात को लेकर उन्होंने जुबेर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर बचाने आए परिवार के फिरोज व जाहिद हुसैन पर भी आरोपियों ने लाठियां बरसा दी। पुलिस ने वसीम की तहरीर के आधार पर आरोपी भूरे, सद्दाम, शहजाद, दिलशाद, नौशाद पुत्रगण पीरबख्श के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने मामले की पुष्टि की है।